{"_id":"dc4de61f1c3526027a551bb7616e9926","slug":"attack-on-italy-embassy-in-kabul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: काबुल में इटली दूतावास पर हमला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान: काबुल में इटली दूतावास पर हमला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
लगातार हमलों से दहल रहे अफगानिस्तान के काबूल में एक और आतंकी हमला हुआ है। टीवी रिपोर्ट के अनुसार ये हमला काबूल स्थित इटली दूतावास को निसाना बनाते हुए किया गया। दूतावास पर हमला रॉकेट से किया गया, जिसमें 1 सुरक्षाकर्मी के घायल होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि इस हमले से भारतीय दूतावास पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटनास्थल पर सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि आज यहां अफगानिस्तान, पाक, अमेरिका और चीन सोमवार को काबुल में बैठक करने वाले हैं। इससे पहले पाक में रविवार को आत्मघाती हमला हुआ जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई वहीं 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन