फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   attack in nigeria school, about 50 students killed

नाइजीरिया: स्कूल में हमला, 47 छात्रों की मौत

Tue, 11 Nov 2014 09:13 PM IST
बीबीसी/दिल्ली
बीबीसी/दिल्ली Updated Tue, 11 Nov 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
attack in nigeria school, about 50 students killed

उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के पोटिस्कम शहर के एक स्कूल में हुए आत्मघाती हमले में 47 स्कूली छात्र मारे गए हैं।

विज्ञापन

ये हमला लड़कों के विज्ञान एवं तकनीकी के एक स्कूल में हुआ। पुलिस को शक है कि चरमपंथी समूह बोको हराम इस हमले का ज़िम्मेदार है।

बोको हराम चरमपंथी समूह इस्लामी राज्य को स्थापित करने के मक़सद से पिछले पांच वर्षों के अपने अभियान में स्कूलों को निशाना बनाता रहा है, इन हमलों में हज़ारों लोग मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक हमले में बाल बाल बचे लोगों का कहना है कि हमलावर स्कूल की वर्दी में आया था और उसने खुद को उड़ा लिया।

पुलिस प्रवक्ता एमानुएल उजुक्वु ने बीबीसी की नाइजीरियाई सेवा को बताया कि इस आत्मघाती हमले में 47 लोग मारे गए जबकि 79 जख्मी हो गए।

हमलावर ने खुद को उड़ाया

attack in nigeria school, about 50 students killed

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक हमले में बाल बाल बचे लोगों का कहना है कि हमलावर स्कूल की वर्दी में आया था और उसने खुद को उड़ा लिया।

पुलिस प्रवक्ता एमानुएल उजुक्वु ने बीबीसी की नाइजीरियाई सेवा को बताया कि इस आत्मघाती हमले में 47 लोग मारे गए जबकि 79 जख्मी हो गए।

स्कूल के पास रहने वाले अदामु अलक़ासिम ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि स्कूल में ख़ून बिखरा पड़ा था, घायलों और मृतकों के टूटे जूते बिखरे हुए थे।

बोको हराम जिसके नाम का मतलब है पश्चिमी शिक्षा हराम है। इस समूह ने बच्चों को स्कूल जाने से रोकने और पश्चिमी शिक्षा न लेने का अभियान चला रखा है।

अप्रेल में इस चरमपंथी समूह ने 200 से ज्यादा लड़कियों का एक बोर्डिंग स्कूल से अपहरण किया था अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इसको लेकर प्रतिक्रियाएं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed