{"_id":"1bde90134df483049e022cbd6894fe49","slug":"attack-in-france-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में यहूदीयों की कब्रों पर हमला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
फ्रांस में यहूदीयों की कब्रों पर हमला
Updated Mon, 16 Feb 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की सीमा से लगे पूर्वी फ्रांस के एक कब्रिस्तान में सैकड़ों यहूदी कब्रों के साथ तोड़फोड़ की गई है। सोशल मीडिया पर दिखीं तस्वीरों के मुताबिक सर्रे यूनियन स्थित इन कब्रों पर स्वस्तिक और नाजी स्लोगन लिख दिए गए हैं। अपने ट्विटर फीड में प्रधानमंत्री मैनूएल वल्स ने कहा, "यह बहुत घटिया और यहूदी विरोधी हरकत है, जिसके दोषियों को पकड़ने के लिए हर प्रयास किया जाएगा।"
विज्ञापन
हाल ही के कुछ वर्षों में फ्रांस में इस प्रकार के यहूदी विरोधी हमलों में कई कमी आई है। हालांकि पिछले महीने पेरिस के एक सुपरमार्केट में इस्लामी बंदूकधारियों के हमले में 17 लोग मारे गए थे। फ्रांसीसी समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, आंतरिक मामलों के मंत्री बर्नार्ड केजनेव ने कहा कि मामले की जांच के लिए सरे यूनियन के कब्रिस्तान में एक जांच दल भेज दिया गया है।
विज्ञापन