फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Attack in election commission's main office

चुनाव आयोग के मुख्यालय को बनाया निशाना

Tue, 25 Mar 2014 05:01 PM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
Attack in election commission's main office

अफ़ग़ानिस्तान में पुलिस का कहना है कि चरमपंथियों ने चुनाव आयोग के मुख्यालय पर हमला किया है। वहां पांच अप्रैल को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

विज्ञापन


शुरुआती ख़बरों में कहा जा रहा था कि एक उम्मीदवार अशरफ़ ग़नी के घर को निशाना बनाया गया है, लेकिन अब पुलिस का कहना है कि चुनाव आयोग के दफ़्तर को चरमपंथियों ने निशाना बनाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चरमपंथी चुनाव आयोग दफ़्तर के मुख्य अहाते में घुसने में सफल हो गए हैं, लेकिन अभी इस हमले में किसी के मारे जाने की ख़बर नहीं है।

अभी यह भी पता नहीं चला है कि कितने चरमपंथी इस हमले में शामिल हैं या कितने चरमपंथी अंदर घुसने में सफल हुए हैं। तालिबान ने पहले ही चुनावों के बहिष्कार की घोषणा कर दी है और चुनाव के दौरान हिंसा करने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग पर हमले से पहले एक उम्मीदवार अशरफ़ ग़नी के घर के बाहर गोली चलने और धमाके की आवाज़ सुनी गई थी। पुलिस के अनुसार उस समय अशरफ़ ग़नी घर पर नहीं थे।

अशरफ़ ग़नी अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री हैं और उससे पहले विश्व बैंक में एक वरिष्ठ अधिकारी भी रह चुके हैं। इस समय वो हामिद करज़ई की जगह लेने के लिए होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एक अहम दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed