फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Attack in a factory from France, one dead.

फ्रांस, कुवैत और ट्यूनीशिया पर आतंकी हमला, 40 मरे

Sat, 27 Jun 2015 08:40 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
Attack in a factory from France, one dead.

फ्रांस और कुवैत में आईएस के आतंकियों के हमले की खबर के बीच ट्यूनीशिया में भी बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इन हमलों में 40 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।

विज्ञापन


आतंकी संगठन आईएस के दहशतगर्दों ने सबसे पहले दो देशों में आतंक फैलान की कोशिश की। आतंकियों का पहला निशाना फ्रांस बना। जहां एक गैस फैक्ट्री में हमलावरों ने हमला किया। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आईएस आतंकियों का दूसरा हमला कुवैत में हुआ जहां एक मस्जिद को निशाना बनाते हुए धमाका किया गया। खबरों के मुताबिक अल सवाबेर इलाके में ये धमाका जुमे की नमाज के वक्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमाम सादिक मस्जिद का इस्तेमाल शिया समुदाय करता है। इस हमले में आठ लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है।

ट्यूनिशिया में आतंकी हमला

Attack in a factory from France, one dead.

फ्रांस और कुवैत में हमले के बाद तीसरी आतंकी घटना ट्यूनीशिया में हुई है। यहां एक होटल को निशाना बनाया गया। इस हमले में 27 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

ट्यूनिशिया में हुए हमले की जिम्मेदारी अभी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन इन हमलों में जो लोग निशाना बने हैं वो विदेशी पर्यटक बताए जा रहे हैं।

ट्यूनीशिया सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये हमला उस समय किया गया जब सभी लोग सन बाथ ले रहे थे। हमलावरों ने अचानक हमला बोल के अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जिसमें शुरूआती जानकारी 27 लोगों के मौत की खबर आ रही है।

कुवैत में मस्जिद पर हमला

Attack in a factory from France, one dead.

कुवैत में हुए हमले की बात करें तो अल जजीरा के मुताबिक वीडियो में साफ दिख रहा है कि इमाम सादिक मजिस्द में कई लाशें पड़ी हुई हैं इससे अनुमान है कि मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

वहीं फ्रांस की बात करें तो पूर्वी फ्रांस के सेंट क्वैंटिन फैलेवे इलाके में कुछ हमलावरों ने एक फैक्ट्री में हमला किया। हमलावरों के हाथों में आईएस के झंडे थे। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई के घायल होने का अनुमान है।

इस बीच पुलिस ने हमलावरों में से एक शख्स को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री को खाली करा लिया गया है। फैक्ट्री में मौजूद लोगों को बाहर की निकाला गया है।

6 महीने में दूसरा बड़ा हमला

Attack in a factory from France, one dead.

फ्रांस में हुए हमले पर पुलिस का कहना है कि संभवतया हमलावरों ने फैक्ट्री के कुछ जगहों पर विस्फोटक भी रखे हैं। पुलिस के मुताबिक हमलावरों के हाथों में आईएस के झंडे थे और अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ था।

फ्रांस में इस तरह का ये दूसरा हमला है। करीब 6 महीने पहले भी फ्रांस की राजधानी पेरिस में आईएस आतंकियों ने ऐसा ही हमला किया था। उस समय एक मैगजिन चार्ली हेब्दो के दफ्तर को निशाना बनाया गया था। इस हमले में मैगजिन के दफ्तर में काम करने वाले 17 लोगों हत्या की गई थी।

फिलहाल एक बार फिर हुए हमले पर आतंरिक मंत्री बर्नार्ड सजान्यू ने कहा कि हम मामले पर नजर रख रहे हैं। वह खुद मौका ए वारदात का जायजा लेने जल्द जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed