धमाकों से गूंजा सोमालिया, 12 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमालिया पुलिस के अनुसार राजधानी मोगादिशु के हवाईअड्डे के नजदीक हुए दो बम धमाकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में से अधिकांश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा गार्ड हैं।
ये धमाके एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर हुए हैं। इलाके से उठते हुए गाढ़े धुएं को दूर से देखा जा सकता है। अफ्रीकी यूनियन (एयू) पीसकीपर्स का मुख्यालय भी यहीं है।
स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि दो बम हमले में से कम से कम एक हमला आत्मघाती है जो चौकी के पास किसी वाहन में किया गया है। माना जा रहा है कि मारे गए लोगों में चौकी पर तैनात सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।
अल-शबाब यहां पर सरकार से लड़ रहा है
इस्लामी चरमपंथी संगठन अल-कायदा का सहयोगी अल-शबाब संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार से लड़ रहा है। इसने पिछले दिनों कई हमले किए हैं।
समूह अपने नियंत्रण वाले अधिकांश इलाकों से खदेड़ा जा चुका है लेकिन जानकारों के अनुसार मोगादिशु के लिए अभी भी इसका खतरा बना हुआ है।
आने वाले दिनों में सोमालिया में चुनाव कराए जाने की योजना है। इसे देखते हुए समूह की ओर से हमलों में तेजी आई है। अफ्रीकी संघ का मिशन, चरमपंथी संगठन अल-शबाब के नियंत्रण वाले इलाकों को छुड़ाने में सोमालियाई सरकार की मदद करना है।