{"_id":"59ff4d054f1c1b9e678b99c3","slug":"at-vietnam-s-old-flames-market-there-is-a-unique-market-for-ex-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम में एक्स लवर्स के लिए लगता है अनोखा बाजार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वियतनाम में एक्स लवर्स के लिए लगता है अनोखा बाजार
एजेंसी, हनोई
Updated Mon, 06 Nov 2017 06:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AFP
वियतनाम के पुराने फ्लेमिंग बाजार में पूर्व प्रेमियों के लिए एक अनोखा बाजार लगता है जिसमें प्रेमपत्र, तस्वीरें, मोमबत्तियां, इत्र, कपड़े आदि खूब बिकते हैं। इतना ही नहीं, यहां पुराने प्रेमी व प्रेमिका से मिलने के महीने में एक बार जरूर आते हैं।
विज्ञापन
हनोई की गलियों में इसका आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य यही होता है कि पुराने यादों को भुलाकर जीवन में आगे बढ़ा जाए। इसके संस्थापक दिन्ह थांग का कहना है यहां आने वाले एक्स लवर्स (पूर्व प्रेमी-प्रेमिका) अपने गहरे दर्द को हटाकर यहां मिलने वाले तोहफों से अपना मन बहला लेते हैं। यहां पर ऐसे प्रेमी-प्रेमिका आते हैं जिनका प्यार अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन