फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   At least 34 killed in Madagascar bus accident

मेडागास्कर बस हादसे में 34 की मौत, कई अन्य घायल

Tue, 01 Aug 2017 09:55 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Tue, 01 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
At least 34 killed in Madagascar bus accident
Madagascar Bus Accident (Demo PIc)
मेडागास्कर से एक दर्दनाक बस हादसे की खबर सामने आयी है। न्यूज एजेंसी एएफपी से मिली जानकारी के मुताबिक ईसाई उपासकों को ले जाने वाली बस खड़ी घाटी में गिर गई, इस दुर्घटना में करीब 34 लोगों की मौत और कई अन्य यात्री घायल हुए हैं।  हादसे की खबर मिलते ही मौके पर बचाव कार्य के लिए पुलिस पहुंची है।
विज्ञापन



घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हॉस्पीटल में भर्ती कराया है। हालांकि अभी तक इस बात कि पुष्टि नहीं की गई है कि हादसे में कितने लोगों ने जान गंवाई है। बता दें कि मेडागास्कर हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि उन्हें दुर्घटना के बाद मौके पर 12 यात्रियों के बुरी तरह से जले हुए शरीर मिले हैं। जबकि हॉस्पीटल प्रशासन ने 22 लोगों के मरने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed