{"_id":"5b03e2934f1c1b195e8b6244","slug":"at-least-14-police-killed-in-taliban-militants-attacked-in-eastern-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":" धमकी के बाद तालिबान ने पूर्वी अफगानिस्तान पर किए हमले, 14 पुलिस अधिकारियों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
धमकी के बाद तालिबान ने पूर्वी अफगानिस्तान पर किए हमले, 14 पुलिस अधिकारियों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत के कई जिलों में तालिबान आतंकियों ने हमले किए जिसमें कम से कम 14 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। प्रांतीय परिषद के सदस्य हसन रजा युसूफी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
युसूफी ने बताया कि दिह याक जिले में हुए हमले में पुलिस प्रमुख और रिजर्व पुलिस कमांडर समेत सात अधिकारियों की मौत हुई जबकि जघतू जिले में सात अन्य अधिकारी मारे गए। ये हमले सोमवार की रात को शुरू हुए और दिह याक, जघतू, अजरिस्तान और करबाग जिलों में मंगलवार को जारी रहे।
विज्ञापन
गजनी में प्रांतीय परिषद की प्रमुख लतीफा अकबरी ने बताया कि तालिबान आतंकियों ने दिह याक और जघतू में कई जांच चौकियों पर हमला किया। इसमें 20 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी मारे गए।
विज्ञापन
तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसके लड़ाकों ने जघतू जिले में जिला मुख्यालय और दिह याक में पुलिस जांच चौकियों पर कब्जा कर लिया है।