फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ashraf gani new president afghanistan.

अशरफ गनी होंगे अफगानिस्तान के नए राष्ट्रपति

Mon, 22 Sep 2014 10:59 AM IST
एजेंसी/काबुल
एजेंसी/काबुल Updated Mon, 22 Sep 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
ashraf gani new president afghanistan.

अशरफ गनी अफगानिस्तान के नए राष्ट्रपति होंगे। रविवार को उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला के साथ सत्ता में साझेदारी को लेकर अमेरिका समर्थित समझौता हो ही गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही राष्ट्रपति चुनाव के विवादित नतीजों को लेकर लंबे समय से जारी राजनीतिक गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि गनी राष्ट्रपति पद की शपथ कब लेंगे और अपनी नई सरकार का गठन कब करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे अब्दुल्ला एक नए पद मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी निभाएंगे, जो प्रधानमंत्री पद के समकक्ष ही होगा।  देश में अप्रैल और जून में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीनों तक जारी राजनीतिक गतिरोध के बाद नई सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ। राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान गनी और अब्दुल्ला ने समझौते पर हस्ताक्षर किए और एक दूसरे को गले लगाया। इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति हामिद करजई भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, "मैं पूरे राष्ट्र की ओर से दोनों उम्मीदवारों को इस समझौते तक पहुंचने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह समझौता देश के विकास के लिए है। मैं अपना मशविरा देने के लिए हमेशा तैयार हूं।"


अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के बाद वोटों की गिनती को लेकर विवाद पैदा हो गया था। दोनों उम्मीदवारों ने चुनाव जीतने का दावा किया था। संयुक्त राष्ट्र ने ‘राष्ट्रीय एकता सरकार’ के गठन पर जोर दिया था। ताकि अफगानिस्तान एक बार फिर 1990 के गृहयुद्ध की ओर न लौट जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed