{"_id":"5a8b3e044f1c1b410b8b9f40","slug":"arun-jaitley-meets-saudi-king-salman-discussions-to-boot-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी किंग सलमान से मिले जेटली, रिश्ते बढ़ाने पर की चर्चा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सऊदी किंग सलमान से मिले जेटली, रिश्ते बढ़ाने पर की चर्चा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सऊदी किंग सलमान से मुलाकात की और उनसे दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापार सहयोग समेत द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। जेटली यहां भारत-सऊदी अरब संयुक्त आयोग की 12वीं बैठक में सहअध्यक्ष के तौर पर दो दिन के आधिकारिक दौरे पर हैं।
विज्ञापन
अल यामामाह पैलेस में किंग सलमान से मुलाकात के दौरान जेटली ने किंग को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से शुभकामनाएं भी दी। मुलाकात के बाद जेटली ने ट्वीट कर कहा, ‘18 फरवरी को सऊदी अरब के किंग से मुलाकात हुई।’
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने काउंसिल ऑफ सऊदी चेंबर (सीएससी) में सऊदी अरब के शीर्ष बिजनेस मैन के साथ बैठक में भी शिरकत की, जहां उनका स्वागत सीएससी अध्यक्ष अहमद सुलेमान अल राझी ने किया।
विज्ञापन