{"_id":"5bb348fb867a554f12538abb","slug":"arthur-ashkin-g-rard-mourou-and-donna-strickland-win-nobel-prize-in-physics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोबेल पुरस्कार 2018 : भौतिकी के लिए इन तीन वैज्ञानिकों को सम्मान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नोबेल पुरस्कार 2018 : भौतिकी के लिए इन तीन वैज्ञानिकों को सम्मान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौतिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए इस वर्ष तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को लेजर भौतिकी के क्षेत्र में नई तकनीक की खोज के लिए अमेरिका के आर्थर एश्किन, फ्रांस के गेरार्ड मोरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड के नाम का एलान किया।
विज्ञापन
अमेरिका के एश्किन (96) को ‘ऑप्टिकल ट्वीजर्स’ पर शोध के लिए चुना गया है। उन्होंने लेजर बीम से पार्टिकल्स, अणु, वायरस और कोशिकाओं को पकड़ने वाली तकनीक की खोज की है। दो अन्य विजेताओं मोरो और स्ट्रिकलैंड ने सबसे छोटी और तीव्र लेजर तरंगों की खोज की है, जिसका इस्तेमाल आंखों की सर्जरी में किया जा रहा है। पिछले साल भौतिकी का नोबेल अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को दिया गया था।
विज्ञापन
भौतिकी का नोबेल पाने वाली तीसरी महिला
55 वर्ष में पहली बार किसी महिला को भौतिकी का नोबेल दिया गया है। साथ ही स्ट्रिकलैंड यह सम्मान पाने वाली तीसरी महिला हैं। उनसे पहले 1963 में न्यूक्लियर स्ट्रक्चर पर खोज के लिए मारिया मेयर को यह पुरस्कार दिया गया था। वहीं, रेडियो एक्टिविटी की खोज के लिए 1903 में मैरी क्यूरी को पति पियरे क्यूरी और हैनरी बेक्वेरल को संयुक्त रूप से नोबेल दिया गया था।
विज्ञापन
एश्किन को मिलेगी आधी इनामी राशि
तीनों वैज्ञानिकों को 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.35 करोड़ रुपये) की इनामी राशि दी जाएगी। अमेरिकी वैज्ञानिक को इसका आधा हिस्सा मिलेगा, जबकि मोरो और स्ट्रिकलैंड को बाकी बची राशि बांटनी पड़ेगी।
रसायन के लिए नोबेल का एलान आज
रयासन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा बुधवार को की जाएगी। वहीं, शांति नोबेल विजेताओं का एलान शुक्रवार को किया जाएगा। सोमवार को अर्थशास्त्र विजेताओं की घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस वर्ष साहित्य का नोबेल नहीं दिया जाएगा।
रसायन के लिए नोबेल का एलान आज
रयासन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा बुधवार को की जाएगी। वहीं, शांति नोबेल विजेताओं का एलान शुक्रवार को किया जाएगा। सोमवार को अर्थशास्त्र विजेताओं की घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस वर्ष साहित्य का नोबेल नहीं दिया जाएगा।