फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Army chief General Bipin Rawat to visit Nepal for defence cooperation

28 को नेपाल जाएंगे सेना प्रमुख बिपिन रावत

Sun, 19 Mar 2017 07:48 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Sun, 19 Mar 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
Army chief General Bipin Rawat to visit Nepal for defence cooperation
बिपिन रावत - फोटो : file photo

भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर 28 मार्च को नेपाल पहुंचेंगे। इस दौरान वह देश के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। रावत नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री प्रचंड, रक्षा मंत्री बाल कृष्ण और अपने नेपाली समकक्ष जनरल राजेंद्र छेत्री के साथ वार्ता करेंगे।

विज्ञापन


नेपाल सेना के प्रवक्ता तारा बहादुर कार्की ने कहा, ‘यह एक नियमित दौरा होगा। भारत और नेपाल में जब भी कोई सेना प्रमुख पद संभालता है, कुछ समय बाद वह दूसरे देश की यात्रा करता है।’
विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन होगा जिसमें भंडारी सेना प्रमुख रावत को नेपाल सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान करेंगी। दरअसल, दोनों देशों में प्रगाढ़ एवं मित्रवत संबंधों के तहत एक दूसरे के सेना प्रमुख को मानद उपाधि देने की परंपरा है। रावत ने पिछले साल 31 दिसंबर को भारतीय सेना प्रमुख का पद संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed