अर्जेंटीना ने रोकी 44 नाविकों समेत गायब हुई पनडुब्बी की तलाशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जेंटीना की नौसेना ने कहा है कि दो हफ्ते पहले दक्षिण अटलांटिक में चालक दल के 44 सदस्यों समेत गायब हुई एक पनडुब्बी के सदस्यों को बचाने की कोशिशों को अब रोक कर दिया गया है। नौसेना प्रवक्ता एनरिक बाल्बी ने गुरुवार को कहा, "किए गए प्रयासों के बावजूद, पनडुब्बी का पता नहीं चल सका है।"
उन्होंने कहा, "यह पनडुब्बी पिछले 15 दिनों से गायब है। आखिरी बार इससे बुधवार, 15 नवंबर को संपर्क किया जा सका था।" जिस जगह पर इससे अंतिम बार संपर्क किया गया था वहां विस्फोट की सूचना मिलने के बाद से किसी के बचे होने की संभावना अब खत्म हो गयी है।
पढ़ें: दुश्मन की सबमरीन को मात देने लिए साथ तैयारी कर रहे भारत-जापान
कैप्टन बाल्बी ने कहा कि चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए जरूरी समय सीमा को दोगुनी कर दी गई थी। उनका बयान पानी के भीतर पनडुब्बी से चालक दल के सदस्यों को बचाने की उस अनुमानित अवधि को लेकर था जिस दौरान कोई बच सकता है।
कैप्टन ने यह भी कहा पनडुब्बी का कोई मलबा नहीं मिला है और न ही चालक दल के सदस्यों का पता चल सका है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में बदलाव कर दिया गया है, अब जहां से पनडुब्बी गायब हुई थी वहां समुद्रतल पर उसका मलबा ढूंढा जा रहा है। एआरए सेन हुआन नाम की पनडुब्बी की तलाशी में अमरीका, रूस और ब्रिटेन समेत करीब बारह देशों के खोजी दल लगे थे।
पनडुब्बी दक्षिण अमरीका के सबसे नीचले छोर से एक रूटीन मिशन के बाद लौट रही थी। फिर खबर आई कि पनडुब्बी के भीतर बिजली चली गई है। नौसेना के कमांडर गेब्रियल गेलियाजी ने कहा कि पनडुब्बी समुद्र की सतह तक आई और फिर उसमें गड़बड़ियां शुरू हो गईं।
उसे तुरंत अपने मिशन छोड़ कर मार डेल प्लाटा बंदरगाह पर लौटने के आदेश दिए गए। उसके बाद पनडुब्बी के कप्तान ने एक बार फिर नौसैनिक अड्डे से संपर्क किया। अपने संदेश में कप्तान ने कहा कि पनडुब्बी में आ रही दिक्कत को लगभग ठीक कर लिया गया है और वो समुद्रतल में नीचे उतर कर नौसैनिक अड्डे की ओर रवाना होंगे।
पनडुब्बी पर चालक दल के 44 सदस्य हैं, जिसकी कमांड पेडरो मार्टीन फर्नांडेज के हाथ में है। इनमें 43 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। 35 साल की एलियाना मारिया क्राचिक अर्जेंटीना की पहली महिला पनडुब्बी ऑफिसर हैं।
उनके पिता उन्हें समुद्र की रानी कहते हैं। ब्राजील, चिली, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, पेरू, दक्षिण अफ्रीका, उरूग्वे और ब्रिटेन के समुद्री और हवाई जहाज पनडुब्बी की खोज में डटे हुए हैं। अमरीकी नौसेना ने अपनी दो पनडुब्बियां इस काम मे लगाई हैं। अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा भी खोज अभियान में मदद कर रही है।