आईएस 'चिकन बम' के जरिए बांट रहा है मौत ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकी लोगों को मारने के लिए नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। आत्मघाती हमलों को अंजाम देने के लिए वह इंसानों के अलावा जानवरों का भी इस्तेमाल बखूबी कर रहा है।
संगठन के जिहादियों ने रिमोट संचालित 'आत्मघाती चिकन बम' बनाया है। आतंकी इस बम का इस्तेमाल इराक के फल्लुजा शहर और इसके आसपास के इलाकों में धमाका करने के लिए कर रहे हैं। दुश्मनों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से इन मुर्गियों को दुश्मन के इलाके में छोड़ दिया जाता है।
एक बार जब मुर्गी दुश्मन के शिविरों के पास या उन संभावित इलाकों में पहुंच जाती है जहां नुकसान पहुंचाना है इनमें रिमोट के जरिए धमाका कर दिया जाता है। इसका धमाका इतना जबरदस्त होता है कि इसके इसके आस-पास के लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।
आत्मघाती हमलों के लिए जानवरों का प्रयोग
आईएस सीरिया और इराक के कई इलाकों में अलग-अलग तरीके से बम धमाकों को अंजाम देता रहा है लेकिन अपने हमलों को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए इस नए तरीके का इजाद किया।
इस बम को बनाने के लिए मुर्गियों के ऊपर बेल्ट के जरिए विस्फोट बांधकर दिया जाता है और धमाके के लिए रिमोट का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इस बात की अभीतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
इस्लामिक स्टेट के समर्थक और विरोधी इन आत्मघाती चिकन बम की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इन तस्वीरों में साफतौर पर मुर्गियों के ऊपर बंधे विस्फोट को देखा जा सकता है।