बोइंग विमान को भी उठा सकती हैं ये चींटियां, जानिए इनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही चींटियां देखने में कितनी ही छोटी हों, लेकिन वजन उठाने के मामले में वह इंसान को भी मात देने की क्षमता रखती हैं। शोधकर्ताओं ने चींटी की ऐसी प्रजाति का पता लगाया है, जो एक बोइंग विमान को उठाने की क्षमता रखती हैं।
शोधकर्ता इन चींटियों का अध्ययन कर ऐसे रोबो तैयार करने की कोशिश में जुटे हैं, जो इन्हीं की तरह वजन उठा सकते हैं। एलेगेनि माउंड चींटियां अपने वजन से तीन से पांच हजार गुना ज्यादा भार उठा सकती हैं।
शोधकर्ता बताते हैं कि जब हमने इन पर शोध करना शुरू किया, तो हमने इनकी क्षमता को सिर्फ हजार गुना आंका था, लेकिन यह उससे भी ज्यादा निकलीं।
हल्का शरीर है इन चींटियों की ताकत
उनकी क्षमता जांचने के लिए शोधकर्ताओं ने पहले चींटी को फ्रिज में रखकर उसे
बेहोशी की हालत में कर दिया।इसके बाद उसे एक विशेष तरह के गोंद से बने
घेरे में बंद कर दिया।
इस गोंद में बड़ी आसानी से चींटी ने अपने हाथ-पैर और
गले को मुक्त करना शुरू किया। शोधकर्ता कहते हैं कि एक दिन यह शोध सूक्ष्म
रोबो बनाने में मददगार साबित होगा। ये रोबो धरती और अंतरिक्ष में भारी वजन
उठाने में काम आएंगे।
शोधकर्ताओं के मुताबिक छोटे स्तर पर चींटियां बहुत ही ज्यादा ताकतवर होती हैं। उनका शरीर काफी हल्का होता है। उनके शरीर के बाहरी ढांचे को अंदरूनी मांसपेशियों से ज्यादा सहयोग की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे में वह शरीर के बाहरी ढांचे का उपयोग अतिरिक्त भारत उठाने में करती हैं।