फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ants may pick boing

बोइंग विमान को भी उठा सकती हैं ये चींटियां, जानिए इनके बारे में

Tue, 21 Jul 2015 01:33 PM IST
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क/ लंदन
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क/ लंदन Updated Tue, 21 Jul 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
ants may pick boing

 भले ही चींटियां देखने में कितनी ही छोटी हों, लेकिन वजन उठाने के मामले में वह इंसान को भी मात देने की क्षमता रखती हैं। शोधकर्ताओं ने चींटी की ऐसी प्रजाति का पता लगाया है, जो एक बोइंग विमान को उठाने की क्षमता रखती हैं।

विज्ञापन


शोधकर्ता इन चींटियों का अध्ययन कर ऐसे रोबो तैयार करने की कोशिश में जुटे हैं, जो इन्हीं की तरह वजन उठा सकते हैं। एलेगेनि माउंड चींटियां अपने वजन से तीन से पांच हजार गुना ज्यादा भार उठा सकती हैं।
विज्ञापन


शोधकर्ता बताते हैं कि जब हमने इन पर शोध करना शुरू किया, तो हमने इनकी क्षमता को सिर्फ हजार गुना आंका था, लेकिन यह उससे भी ज्यादा निकलीं।

हल्का शरीर है इन चींटियों की ताकत

ants may pick boing

उनकी क्षमता जांचने के लिए शोधकर्ताओं ने पहले चींटी को फ्रिज में रखकर उसे बेहोशी की हालत में कर दिया।इसके बाद उसे एक विशेष तरह के गोंद से बने घेरे में बंद कर दिया।

इस गोंद में बड़ी आसानी से चींटी ने अपने हाथ-पैर और गले को मुक्त करना शुरू किया। शोधकर्ता कहते हैं कि एक दिन यह शोध सूक्ष्म रोबो बनाने में मददगार साबित होगा। ये रोबो धरती और अंतरिक्ष में भारी वजन उठाने में काम आएंगे।

शोधकर्ताओं के मुताबिक छोटे स्तर पर चींटियां बहुत ही ज्यादा ताकतवर होती हैं। उनका शरीर काफी हल्का होता है। उनके शरीर के बाहरी ढांचे को अंदरूनी मांसपेशियों से ज्यादा सहयोग की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे में वह शरीर के बाहरी ढांचे का उपयोग अतिरिक्त भारत उठाने में करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed