फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Anna Burns won man booker prize for her novel Milkman

आइरिश लेखिका एना बर्न्स को 'मिल्कमैन' के लिए मिला मैन बुकर पुरस्कार-2018

Wed, 17 Oct 2018 03:36 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
Anna Burns won man booker prize for her novel Milkman
Anna Burns

आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स को उनकी किताब 'मिल्कमैन' के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया है। मंगलवार को उन्हें यह सम्मान दिया गया। यह उपन्यास 1970 के समय काल में उत्तरी आयरलैंड में रहने वाली एक 18 वर्षीय लड़की के इर्द-गिर्द घूमता है जिसमें लड़की एक रहस्यमयी और उम्र में उससे कहीं बड़े एक व्यक्ति से संबंध बनाने के लिए मजबूर होती है। 

विज्ञापन


पुरस्कार का निर्णय लेने वाले जजों ने कहा कि बर्न ने अपनी इस किताब में डार्क ह्यूमर का बेहतरीन प्रयोग किया है। लेखक, दार्शनिक और जज में से एक क्वाम एंथोनी एपियाह ने कहा कि हम सबमें से किसी ने भी इस तरह का कुछ भी नहीं पढ़ा था। उन्होंने कहा कि एना बर्न की इस किताब में क्रूरता व यौन शोषण को ह्यूमर के साथ प्रस्तुत किया गया है। 
विज्ञापन


56 वर्षीय एना आइरिश लेखिका हैं। वह 1987 में लंदन में रहने लगी थीं। उनकी पहली किताब 'नो बोंस' थी। उनके बाकी उपन्यासों में 'लिटिल कंस्ट्रक्शंस' और 'मोस्टली हीरोज' हैं।  पाठकों के बीच वह अपनी अद्भुत लेखन शैली के लिए जानी जाती हैं। यह पुरस्कार जीतने वाली वह पहली उत्तरी आइरिश लेखिका हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed