{"_id":"388e5e50-3945-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"and-chinese-media-gets-dodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और चकमा खा गया चीनी मीडिया!","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
...और चकमा खा गया चीनी मीडिया!
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 28 Nov 2012 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपल्स डेली के ऑनलाइन संस्करण में अमरीका की व्यंग्य वेबसाइट ‘द अनियन' में छपे लेख से प्रभावित होकर एक लेख छापा है। ‘द अनियन' ने उत्तर कोरिया के नेता किम जॉग उन को 2012 के सर्वाधिक सेक्सी पुरुष के खिताब से नवाजा है। इसके बाद पीपल्स डेली ने किम जॉग उन पर विस्तार से 55 पन्नों का सचित्र विवरण प्रकाशित किया।
विज्ञापन
फोटो में किम जॉग उन को घुड़सवारी करते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा वो किसी तस्वीर में बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं तो कहीं सैनिकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए नजर आ रहे है। पीपल्स डेली ने ‘द अनियन' का हवाला देते हुए लिखा है, " सुंदर, गोल चेहरा, बालसदृश आकर्षण, दिलो दिमाग पर छा जाने वाली मजबूत छवि के चलते हर नारी का सपना सच हो चला है।
विज्ञापन
व्यंग्य बनी तारीफ़
पीपल्स डेली में प्रकाशित इस फीचर पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘द अनियन' के संपादक विल ट्रेसी ने बीबीसी से कहा कि वो ऐसा नही कहेंगे कि वो इससे आश्चर्यचकित हैं। उनका कहना था कि इस तरह की चीज़ें पहले भी अलग-अलग रूपों में पहले भी होती रही हैं, इसलिए इसमें कोई बहुत आश्चर्य की बात नही है।
विज्ञापन
हांलाकि लगता है कि बुधवार दोपहर बाद इस लेख को पीपल्स डेली ने हटा लिया क्योंकि लिंक पर क्लिक करने पर ये त्रुटि दिखाता है। ‘द अनियन' ने इससे पहले सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और अमरीका के बर्नार्ड मेडोफ को भी इसी खिताब से नवाजा था। मेडोफ वित्तीय गडबडियों के चलते आजकल एक 150 साल जेल की सजा भुगत रहे है।
दो महीने पहले ही ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी को ‘द अनियन' से लिए गए उस व्यंग्य के लिए माफी मांगनी पड़ी थी, जिसमें कहा गया था कि ग्रामीण अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की जगह ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को तरजीह देते है।