फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   an indonesian actor asked to quit acting for being a politician

नेताजी, एक्टिंग छोड़ो- क्षेत्र पर ध्यान दो

Wed, 23 Jul 2014 11:20 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
an indonesian actor asked to quit acting for being a politician

इंडोनेशिया में एक्टिंग से राजनीति में आए एक नेता को सीरियल्स में काम करने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन


राजनीति में आने से पहले डेड्डी मिजवार इंडोनेशिया के सबसे जाने-पहचाने अभिनेताओं में से एक थे। जस्टिस पार्टी से चुनाव जीतकर डेड्डी पश्चिमी जावा के उप गवर्नर हैं।

इंडोनेशिया की न्यूज वेबसाइट कोमपास के अऩुसार भ्रष्टाचार निवारण आयोग (केपीके) का कहना है कि उन्हें सीरियल में काम करना बंद कर "अपने चुनाव क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने पर ध्यान देना चाहिए।"
विज्ञापन


जकार्ता ग्लोब के अनुसार, डेड्डी, पिछले आठ साल से एससीटीवी चैनल पर मशहूर रमजान सीरीज 'पारा पेनकारी तुहान' में काम कर रहे थे। वह एक धर्मपारायण बुजुर्ग का रोल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार विरोधी इकाई ने उनसे एक्टिंग और विज्ञापनों से होने वाली कमाई की घोषणा करने को भी कहा है।

नेताजी के गवर्नर मित्र ने किया बचाव

an indonesian actor asked to quit acting for being a politician

केपीके प्रमुख गिरि सुप्रापडिओनो को यह कहते हुए उद्धृत किया गया, "हम यह तय करेंगे कि यह भ्रष्टाचार है या नहीं।"

लेकिन डेड्डी को अपने बॉस, पश्चिमी जावा के गवर्नर अहमज हेरयवान का समर्थन हासिल है, जिन्होंने उनके जो उनके दो जगह काम करने का बचाव करते हैं।

उनका कहना है कि खुद गवर्नर रहने के दौरान वह कॉंफ्रेंस स्पीकर के रूप में काम करते रहे हैं और उनकी दूसरी कमाई आधी धर्मार्थ कार्यों में जाती रही है।

डेड्डी का कहना है कि वह अपनी कमाई की घोषणा करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैं हर साल इस बारे में बताता हूं और अगर केपीके इस बारे में सचमुच जानना चाहता है तो मैं बता दूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed