{"_id":"5b86377e42c792463a2e5a81","slug":"amnesty-requested-malaysia-to-end-caning-sentence-for-lesbian-couples","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्नेस्टी ने लेस्बियन जोड़ों को बेंत मारने की सजा खत्म करने का मलेशिया से अनुरोध किया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
एम्नेस्टी ने लेस्बियन जोड़ों को बेंत मारने की सजा खत्म करने का मलेशिया से अनुरोध किया
भाषा, मलेशिया
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
एमनेस्टी इंटरनेशनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया में लेस्बियन जोड़ों को बेंत मारने की सजा को क्रूर और अन्यायपूर्ण बताते हुए एम्नेस्टी इंटरनेशनल ने आज इसे खत्म करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
शरिया अदालत ने इस महीने की शुरूआत में लेस्बियन सेक्स करने के प्रयास के दोषी 22 और 32 वर्षीय दो अज्ञात मलय महिलाओं को छह बेंत मारने और अर्थ दंड की सजा सुनाई थी।
पूर्वोत्तर राज्य तेरेन्गानु में जोड़े को कल बेंत मारे जाने थे, लेकिन कुछ कारणों से इसे तीन सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए अदालत के अधिकारियों से तत्काल संपर्क नहीं हो सका है।
एम्नेस्टी की मलेशियाई निदेशक ग्वेन ली ने मलेशिया के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि सिर्फ देरी पर्याप्त नहीं है।
ली ने एक बयान में कहा, हमें खुशी है कि इन दो महिलाओं को मिली क्रूर और अन्यायपूर्ण सजा कल पूरी नहीं हो पायी।
उन्होंने कहा, हालांकि, सिर्फ देरी पर्याप्त नहीं है। दोनों महिलाओं को मिली सजा तुरंत बिना किसी शर्त के रद्द कर दी जानी चाहिए। इस अन्याय को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन