{"_id":"59b79d524f1c1bfe7f8b64be","slug":"american-president-donald-trump-is-a-germaphobe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप को है अजीब बीमारी, कई बार हुए आलोचना का शिकार ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
डोनाल्ड ट्रंप को है अजीब बीमारी, कई बार हुए आलोचना का शिकार
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
Updated Tue, 12 Sep 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उनके बारे में क्या-क्या नहीं कहा गया। राष्ट्रपति बनने के बाद खबर आई कि उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल से हाथ नहीं मिलाया। ट्रंप की इस हरकत पर दुनिया भर में उनकी आलोचना हुई।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सच से रूबरू कराएंगे जो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप एक मानसिक बीमारी जर्माफोब से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से वो किसी दूसरे व्यक्ति से हाथ मिलाना पसंद नहीं करते।
फ्लोरिडा के गवर्नर रह चुके जेब बुश ने इस बात का खुलासा किया कि डोनाल्ड ट्रंप जर्माफोब से पीड़ित हैं और उनको लगता है कि अगर वो किसी से हाथ मिलाएंगे तो दूसरे व्यक्ति के हाथों में मौजूद कीटाणु उनके हाथ में पहुंच जाएंगे।

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान काफी घबराए गए थे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप
दरअसल जर्माफोब एक तरह की मानसिक बीमारी है, जिसमें पीड़ित को लगता है कि वो सबसे साफ सुथरा है और दूसरे लोगों की गंदगी उसको नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने खुद स्वीकार किया था कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान वो काफी घबराए हुए थे, क्योंकि इस दौरान उन्हें लगभग 65000 लोगों से हाथ मिलाना था।
डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा टीम के पास हमेशा सेनीटाइजर रहता है, जिसका समय-समय पर वो इस्तेमाल करते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप अपने हाथों की छोटी उंगलियों को लेकर भी काफी ट्रोल किए जाते हैं, जिसके वजह से वो हाथ मिलाने से परहेज़ करते हैं।
दरअसल एक दशक पहले वैनिटी फेयर पत्रिका के संपादक ग्रेडन कार्टर ने सबसे पहले ट्रंप को छोटी उंगलियों को लेकर तंज कसा था और उन्हें 'शॉर्ट फिंगर वल्गैरियन' करके संबोधित किया था।
इसके बाद ट्रंप ने नाराज होकर कार्टर को अपने हाथ के पंजे का साइज ट्रेस करके भेजा और कहा मेरी उंगलियां छोटी नहीं हैं। इसके साथ ही कहा जाता है कि ट्रंप को हाथ मिलाने का तरीका ही नहीं पता। वो अक्सर हाथ मिलाते वक्त जोर से हाथ को खींचते हैं।