फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   American official slam Modi govt for delaying reforms

सुधारों को लागू करने में सुस्त है मोदी सरकार : अमेरिकी अधिकारी

Tue, 08 Mar 2016 11:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 11:16 PM IST
सार

  • सुधारों को उतनी तेजी से लागू नहीं कर पाई जितनी की उम्मीद की जा रही थी
  • भारत में कारोबार में अमेरिकियों को अब भी दिक्कतें हैं

विज्ञापन
American official slam Modi govt for  delaying reforms
जीएसटी ‌‌ब‌िल

विस्तार

अमेरिका के एक वरिष्ठ कारोबारी अधिकारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार लंबे समय से अटके जीएसटी और भूमि अधिग्रहण विधेयकों जैसे सुधारों को उतनी तेजी से लागू नहीं कर पाई जितनी की उम्मीद की जा रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने अमेरिकी कारोबारियों से तब तक धैर्य रखने को कहा जब तक कि इन सुधारों को अमली जामा नहीं पहनाया जाता। उन्होंने यह भी कहा कि ये सुधार रातो-रात नहीं किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


अमेरिका के वाणिज्य, अंतरराष्ट्रीय कारोबार प्रशासन विभाग में वैश्विक बाजार के सहायक सचिव अरुण कुमार ने कहा, ‘अस्थाई नियामकीय माहौल, प्रणालीगत बुनियादी ढांचा संबंधी बाधाएं, पारदर्शिता का अभाव और कॉरपोरेट गवर्नेंस के कानूनों की अनिश्चितता के कारण भारत में कारोबार में अमेरिकियों को अब भी दिक्कतें हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साथ इन मसलों पर लगातार बातचीत चल रही है। भारत के साथ अमेरिका का व्यापार और निवेश ज्यादातर इस बात पर भी निर्भर करेगा कि भारत सरकार अपने घरेलू कारोबारी माहौल को मजबूत करने के क्या प्रयास करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed