फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   American magazine report says North Korea accidentally hit one of its own city with missile

उत्तर कोरिया ने गलती से अपने ही शहर पर गिराया मिसाइल: रिपोर्ट

Fri, 05 Jan 2018 04:54 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
American magazine report says North Korea accidentally hit one of its own city with missile
- फोटो : Reuters
एक रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि उत्तर कोरिया का एक मिसाइल छोड़े जाने के चंद मिनटों बाद उसके अपने ही एक शहर में जा गिरा। हालांकि इस दुर्घटना में इमारतों को खासा नुकसान पहुंचा लेकिन इसमें कितने लोगों की मौत हुई इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल 28 अप्रैल को मध्यम दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासॉन्ग-12 का परीक्षण किया जा रहा था, जो छोड़े जाने के बाद हवा में ही नष्ट हो गया। हालांकि इस बारे आई नई जानकारी के मुताबिक यह मिसाइल उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से 145 किलोमीटर दूर तोकचोन शहर में गिरा था। तोकचोन की आबादी करीब 2 लाख है। 
विज्ञापन


द डिप्लोमैट मैगजीन ने अमेरिकी खुफिया सूत्रों और उपग्रह से मिली तस्वीरों के हवाले से यह खबर छापी है। खबर के मुताबिक मिसाइल में किसी चीज से टकराने के बाद धमाका हुआ। जिसकी वजह से औद्योगिक या खेती से संबंधित इमारतों में खासी तबाही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मैगजीन ने यह भी बताया कि उत्तर कोरियाई शासन के रहस्यमयी स्वभाव की वजह से यह जानना नामुमकिन है कि इस दुर्घटना में किसी की मौत हुई या नहीं। 

अगर मिसाइल जापान की ओर गिरता तो क्या होता...

American magazine report says North Korea accidentally hit one of its own city with missile
रिपोर्ट के अनुसार पुकेंग हवाईअड्डे से छोड़े जाने के बाद इस मिसाइल ने उत्तर-पूर्व दिशा में 39 किलोमीटर की दूरी और 69 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी। अमेरिकी सरकार के सूत्र का कहना है कि मिसाइल छोड़े जाने के एक मिनट बाद ही इसके पहले चरण का इंजन फेल हो गया था। 

यह रिपोर्ट एक गलत समय पर दर्शाती है कि उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षण असफल हुआ है। अगर मिसाइल जापान की ओर गिर जाता, तो इसकी दिशा से लगता कि यह एक हमला है।

दुनिया से खुद को काट कर रखने वाले देश उत्तर कोरिया ने अगस्त 2017 से जापान के उपर से बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करता रहा है।

चूंकि उत्तर कोरिया अपने परीक्षणों से पहले कोई चेतावनी नहीं देता है। इसलिए पड़ोसी देशों और अमेरिका के पास यह तय करने के लिए बहुत कम समय होता है कि मिसाइल लॉन्च एक परीक्षण है या एक कोई वास्तविक हमला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed