{"_id":"59c834c14f1c1b23688b6471","slug":"american-backed-sdf-captures-one-of-syria-s-largest-gas-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"IS के कब्जे से छुड़ाया गया सीरिया का पहला प्राकृतिक गैस क्षेत्र ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
IS के कब्जे से छुड़ाया गया सीरिया का पहला प्राकृतिक गैस क्षेत्र
एजेंसी/ अम्मान
Updated Mon, 25 Sep 2017 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका समर्थित सेना ने सीरिया के डेर अल-जोर प्रांत में आईएस (इस्लामिक स्टेट) आतंकियों के कब्जे से पहले प्राकृतिक गैस क्षेत्र को मुक्त करा लिया है। प्राकृतिक गैस भंडार वाले बड़े क्षेत्र को मुक्त कराने के लिए सुरक्षा बलों ने इस महीने की शुरू में अभियान चलाया था।
विज्ञापन
सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के कमांडर अहमद अबू खावला के मुताबिक इस अभियान के तहत कोनोको गैस क्षेत्र को कुर्दिश और अरब आतंकियों से मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कोनोको प्राकृतिक गैस क्षेत्र का नाम अमेरिकी कंपनी के नाम पर रखा गया है क्योंकि इसकी खोज अमेरिकी कंपनी ने की थी। यहां कंपनी का एक संयंत्र भी लगा है जिससे लोगों के घरों में रसोई गैस की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डेर अल-जोर प्रांत में इस्लामिक स्टेट का मुकाबला सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज, सीरियाई सेना और उसके सहयोगी कर रहे हैं।