{"_id":"5f81804aa4e3184bb1f14af2470ff5af","slug":"american-army-officer-killed-in-kabul-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल में अमेरिकी अधिकारी की हत्या","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
काबुल में अमेरिकी अधिकारी की हत्या
Updated Wed, 06 Aug 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान में काबुल के नजदीक ब्रिटेन द्वारा संचालित एक सैन्य अकादमी में एक अमेरिकी मेजर जनरल की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
अफगानिस्तान की सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने उनकी हत्या की। अमेरिकी अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। इस व्यक्ति ने एक चौकी से फायरिंग की थी।
फ़ायरिंग में 15 अन्य लोग भी जख़्मी हुए हैं। माना जा रहा है कि इनमें से आधे लोग अमेरिकी हैं और इनमें एक जर्मन जनरल भी शामिल हैं।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अफग़ानिस्तान के इस सैनिक को गोली मार दी गई और उसकी मौत हो गई।
जिन मेजर जनरल की हत्या हुई वो साल 2001 में तालिबान के पतन के बाद अफग़ानिस्तान में जान गंवाने वाले सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं।
ऐसा समझा जा रहा है कि कैम्प करघा में ये फायरिंग एक विवाद के बाद हुई।