फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   america may begin war against islamic state.

'वर्तमान रणनीति न चली तो जमीनी जंग संभव'

Wed, 17 Sep 2014 07:48 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
america may begin war against islamic state.

इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अगर वर्तमान अमरीकी रणनीति असफल होती है तो अमरीकी सैनिकों को भी युद्ध के मैदान में उतारा जा सकता है। अमरीका के शीर्ष सैन्य जनरल मार्टिन डेम्पसी ने ये जानकारी दी है।

विज्ञापन


अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले हफ्ते जब आईएस के खिलाफ रणनीति की घोषणा की थी तब उन्होंने आईएस के खिलाफ जमीनी कार्रवाई के लिए अमरीकी सैनिकों की तैनाती से इंकार किया था।
विज्ञापन


डेम्पसी ने सीनेट समिति के सामने पेश होते हुए ये भी कहा है कि इराकी सेना का सैन्य सलाहकार के तौर पर साथ दे रहे अमरीकी सैनिक किसी समय इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमलों में सीधा भाग भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनेट की एक समिति को उन्होंने एक सीनेट समिति को बताया कि वे राष्ट्रपति बराक ओबामा से ऐसी सिफारिश करेंगे।

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले हफ्तेक्लिक करें आईएस को हराने की रणनीति की घोषणा की थी जिसके तहत करीब सौ अमरीकी सैन्य सलाहकारों को इराक भेजा जा रहा है।

डेम्पसी का कहना था, '' स्पष्ट बात ये है कि अगर हम ऐसे बिंदु पर पहुंचते हैं जहां मुझे लगता है कि सैन्य सलाहकारों आईएस के खिलाफ इराकी सेना के साथ सीधा भाग लेना चाहिए, तो मैं इसकी राष्ट्रपति से सिफारिश करुंगा।''

रक्षा मंत्री हेगल का कहना था, '' हम लोग युद्ध की स्थिति में हैं आईएस के खिलाफ, अल कायदा के खिलाफ''

'तोड़ो और नष्ट करो'

america may begin war against islamic state.

इससे पहले अमरीका ने कहा है कि था कि इस्लामिक स्टेट के खिलाफ राष्ट्रपति बराक ओबामा की ''तोड़ो और नष्ट करो'' की रणनीति के तहत पहले हवाई हमले किए गए हैं।

इस बीच इराक के मोसूल में इस्लामिक स्टेट के कब्जे को हटाने के लिए कुर्द सेनाएं नए हमले की तैयारी कर रही हैं। कुर्द सेना के साथ बीबीसी के जिम म्यूर भी हैं।

डेम्पसी ने बताया कि सीरिया पर हवाई हमले 'अचंभित करने वाले और अचानक' नहीं होंगे क्योंकि इस्लामिक स्टेट उस तरह से संगठित नहीं है।

अमरीकी अधिकारियों ने बताया कि ये हवाई हमले बगदाद के पास आईएस के ठिकानों पर किए और इन ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।

इस बीच इराक के नए प्रधानमंत्री हैदर अल आब्दी ने दो नए मंत्री नियुक्त किए जिन्हें इराकी संसद ने वोटिंग के जरिए खारिज कर दिया। इन मंत्रियों के नामों का खारिज होना आब्दी के लिए बडा झटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed