{"_id":"f570633d7e0d13285254cce53959720d","slug":"america-made-ristriction-on-russ-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए
Updated Sat, 13 Sep 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन में अलगाववादियों को रूस के समर्थन के विरोध में अमरीकी सरकार ने रूस के बड़े बैंकों, रक्षा और ऊर्जा कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन
अमेरीका ने ये कार्रवाई रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध कठोर करने के यूरोपीय संघ के फैसले के कुछ ही घंटों भीतर ही की है।
अमेरीका के इस फैसले से रूस के सबसे बड़े सबरबैंक और रक्षा और तकनीक क्षेत्र की बड़ी कंपनी रॉस्टेक पर असर पड़ेगा।
अमेरीका ने ये प्रतिबंध यूक्रेन और रूस समर्थक अलगाववादियों के बीच जारी युद्ध विराम के बावजूद लगाए हैं। हालांकि अलगाववादियों ने हाल में पूर्वी यूक्रेन में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
यूरोपीय संघ और अमेरीका दोनों ही का कहना है कि अगर शांति की दिशा में प्रगति होती है तो प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है।
नैटो का कहना है कि क़रीब 1,000 हथियारों से लैस सैनिक अभी भी पूर्वी यूक्रेन में मौजूद हैं जबकि सीमा के पास 20,000 से ज्यादा सैनिक तैनात हैं।
हालांकि रूस विद्रोहियों को सीधे तौर पर सैन्य सहायता देने की बात से इनकार करता रहा है। उसका कहना है कि वहां मौजूद रूसी सैनिक स्वयंसेवी हैं।