अमरीका ने इराक़ में भेजे सैनिक सलाहकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरीका ने उत्तरी इराक़ के कुर्द इलाक़े में और 130 सैनिक सलाहकार भेजे हैं, जो इस्लामिक स्टेट के ख़तरे से निपटने में मदद करेंगे, अमेरीका के रक्षा मंत्री चक हेगल ने ये जानकारी दी है।
कैलिफ़ोर्निया में अमरीकी सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये सैनिक इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे कि वहाँ क्या हो रहा है।
चक हेगल ने कहा, "मैंने इसके लिए राष्ट्रपति को सिफ़ारिश की थी और अब राष्ट्रपति ने इसे मंज़ूरी दे दी है। हम उत्तरी इराक़ के इरबिल इलाक़े में 130 सैनिकों की टीम भेज रहे हैं, जो वहाँ की स्थिति का आकलन करेंगे।"
यूएन ने की अंतराष्ट्रीय सहायता की अपील
अमेरीकी अधिकारियों ने ये भी स्पष्ट किया है कि मरीन और विशेष सैन्य बल के ये जवान मानवीय स्थिति का जायजा लेगें और किसी सैनिक कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे।
दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने उत्तरी इराक़ की एक पहाड़ी पर फँसे हज़ारों लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है।
क़रीब 30 हज़ार लोग इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों से ख़तरे का सामना कर रहे हैं। इनमें से ज़्यादातर अल्पसंख्यक यज़ीदी समुदाय से हैं। इस बीच निवर्तमान प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने सुरक्षा बलों को आदेश दिया है कि वे मौजूदा राजनीतिक संकट में दखल न दें।