{"_id":"c31f0b760984e3906959a5215c30ea96","slug":"america-attacks-on-islamic-state-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई योजना के तहत आईएस के ठिकानों पर हमले","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
नई योजना के तहत आईएस के ठिकानों पर हमले
Updated Tue, 16 Sep 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
अमरीका ने इराक में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमरीकी सेना के मुताबिक ये हमले आईएस के खिलाफ लड रही सेनाओं की मदद के लिए किए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार और सोमवार को माउंट सिंजार और बगदाद के दक्षिण-पश्चिम में हवाई हमले किए गए।
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले सप्ताह आईएस के खिलाफ लडाई का खाका पेश किया था। उसके बाद अमरीकी सेना की ये पहली कार्रवाई है।
इस बीच इराक ने आईएस के खतरे से निपटने के लिए बुलाई गई अंतरराष्ट्रीय बैठक में ईरान को न्यौता नहीं दिए जाने के फैसले की आलोचना की है।
इराक के विदेश मंत्री इब्राहिम अल जाफरी ने कहा कि यह फैसला 'अफसोसजनक' है। पेरिस में हुई इस बैठक में 30 देशों ने आईएस के खिलाफ कार्रवाई में अमरीका को सहयोग देने का वादा किया है।
विज्ञापन