हथियारों से नहीं बातों से लड़ रहे हैं उत्तर कोरिया और अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक महीने से उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु परीक्षण को लेकर गहमागहमी चल रही है। जहां एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा रहे हैं और चेतवानी दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया अमेरिका के गुआम शहर को उड़ाने की धमकी दे रहा है।
पिछले एक महीने में यह जुबानी जंग कुछ ज्यादा ही तेज हो गई है। गुरुवार को अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाएं, तो किम जोंग उन ने ट्रंप को मानसिक तौर पर बीमार बताया। आइए एक नजर डालते हैं, पिछले एक महीने चली जुबानी जंग पर।
अगस्त 8
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को फायर और फ्यूरी की चेतवानी दी। ट्रंप ने कहा था कि अगर उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो दुनिया तबाही का वो नजारा देखेंगी, जो आज से पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा।
पढ़ें: उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर 'महाबम' गिराने की दी धमकी, बोला- नेस्तनाबूद कर देंगे
अगस्त 9
उत्तर कोरिया ने अमेरिकी शहर गुआम को उड़ाने की धमकी दी।
अगस्त 10
ट्रंप ने उत्तर कोरिया को फिर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के लिए फायर और फ्यूरी का बयान काफी नहीं था।
बम से ज्यादा बातों से करते हैं एक दूसरे पर हमला
अगस्त 11
ट्रंप ने ट्वीट कर उत्तर कोरिया को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सारे सैन्य उपकरण तैयार हैं, किम जोंग उन को कोई और रास्ता ढूंढ लेना चाहिए।
अगस्त 15
उत्तर कोरिया ने बयान दिया कि वह गुआम को उड़ाने की तैयारी पूरी कर चुका है, लेकिन वह अपने नेता किम जोंग उन के आदेश का इंतजार कर रहा है। जिन्होंने सेना को अभी रूकने का आदेश दिया है।
सितंबर 19
कुछ दिनों के बाद संयुक्त राष्ट्र जनरल एसेंबली में एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर उत्तर कोरिया को चेतावनी दी कि वह चाहे तो उत्तर कोरिया का नामोनिशान मिटा देगा।
सितंबर 21
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने ट्रंप के बयान को महज बयान बाजी बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका राष्ट्रपति का किसी कुत्ते की तरह बस भौंकते हैं।
सितंबर 22
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति मानसिक तौर पर बीमार हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के उस बयान का मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह करने के बारे में कहा था।