फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   amateur prospector finds massive gold nugget in australia

जमीन खोदकर हो गए मालामाल

Fri, 18 Jan 2013 09:34 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 18 Jan 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
amateur prospector finds massive gold nugget in australia

ऑस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति को जमीन के नीचे से साढ़े पांच किलो सोना मिला है।

विज्ञापन


ये घटना विक्टोरिया राज्य की है जहां बालाराट शहर में एक व्यक्ति ने एक मेटल डिटेक्टर की मदद से सोने का ये बड़ा टुकड़ा प्राप्त किया है। ये सोना जमीन के सिर्फ 60 सेंटीमीटर नीचे था।

इस सोने की कीमत तीन लाख 15 हजार डॉलर यानी एक करोड़ 71 लाख रुपये बताई जा रही है। स्थानीय स्वर्ण विशेषज्ञों का कहना है कि दशकों से इस इलाके में सोना खोजा जा रहा था, लेकिन ये पहला मौका है जब इतनी बड़ी मात्रा में सोना मिला है।
विज्ञापन


बड़ी कामयाबी
बालाराट माइनिंग एक्सचेंज गोल्ड शॉप के मालिक कॉरडेल केंट का कहना है कि मैं दो दशक से सोना खोजने और उसकी डीलिंग के काम में लगा हूं। मुझे याद नहीं कि इस इलाके में पिछली बार कब 100 ऑन्स (2.8 किलोग्राम) सोना मिला होगा। यूट्यूब पर सोने के इस बड़े टुकड़े का वीडियो लगाया गया है जो अंग्रेजी के अक्षर वाई के आकार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंट ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को बताया कि इस सोने को खोजने वाले व्यक्ति ने अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया। इसीलिए जमीन के नीचे इस सोने को खोजा सका, वरना कई बार पहले भी उस इलाके में सोना खोजने की कोशिश हुई है। इस व्यक्ति को भी अपनी पिछली कोशिशों में कुछ खास हाथ नहीं लगा था, लेकिन इस बार उसे बड़ी कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed