फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   all passengers killed in algerian plane crash

एयर अल्जेरी विमान दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत

Sat, 26 Jul 2014 10:57 AM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
all passengers killed in algerian plane crash

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद का कहना है कि माली में हुई एयर अल्जेरी की विमान दुर्घटना में कोई भी जिंदा नहीं बचा है। ओलांद ने बताया कि विमान एएच5017 का एक फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


उनका कहना था कि बुर्किना फासो से लगी माली की सीमा के निकट दुर्घटना स्थल पर फ्रांसीसी सैनिकों ने वो रिकॉर्डर बरामद किया।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों का गुरुवार तडके विमान से संपर्क टूट गया था। पायलटों ने उससे पहले तेज तूफान का जिक्र किया था। एयर अल्जेरी की उस उडान में 116 यात्री थे, जिनमें 51 फ्रांसीसी नागरिक थे।

विज्ञापन

किस कारण से हुई दुर्घटना?

all passengers killed in algerian plane crash

मैक्डॉनल डगलस या एमडी-83 विमान स्पेनिश एयरलाइन स्विफ्टएयर से लिया गया था। ये विमान बुर्किना फासो की राजधानी वागडूगू से अल्जीयर्स के लिए उड़ा था।

फ्रांस के गृह मंत्री बर्नार्ड काजेनेवू ने फ्रांसीसी रेडियो नेटवर्क आरटीएल को बताया कि विमान 'जैसे ही क्रैश हुआ वैसे ही नष्ट हो गया'।

उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि खराब मौसम के चलते विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, हालांकि इस समय किसी भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।"

अधिकारियों के मुताबिक पायलट ने ग्रीनिच मान समय के मुताबिक रात लगभग डेढ बजे कंट्रोल टावर से संपर्क किया था और कहा था कि तूफान के चलते वे राह बदल रहे हैं।

बुर्किना फासो के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों में 27 लोग बुर्किना फासो के, 51 फ्रांस के, आठ लेबनान के, छह अल्जीरियाई, दो लग्जमबर्ग के, पाँच कनाडा के, चार जर्मनी के, एक कैमरून का, एक बेल्जियम का, एक मिस्र का, एक यूक्रेन का, एक स्विट्जरलैंड का, एक नाइजीरिया का और एक माली का नागरिक था।

स्पेन के पायलट यूनियन के मुताबिक चालक दल के छह सदस्य स्पेन के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed