फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   alibaba's online sales hits record, fastest online sale

अलीबाबा ने की एक घंटे में दो अरब की बिक्री

Tue, 11 Nov 2014 01:41 PM IST
बीबीसी/दिल्ली
बीबीसी/दिल्ली Updated Tue, 11 Nov 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
alibaba's online sales hits record, fastest online sale

ऑनलाइन बिक्री करने वाली कंपनी अलीबाबा ने चीन के वार्षिक 'सिंगल्स डे' के पहले घंटे में ही रिकॉर्ड दो अरब डॉलर (करीब 120 अरब रुपये) की बिक्री कर डाली।

विज्ञापन


पिछले साल इसी मौके पर दोपहर तक 3.1 अरब डॉलर की बिक्री हुई थी, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन बिक्री दिवस माना गया था। अलीबाबा ने उम्मीद जताई है कि इस मौके पर बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए भारी भरकम छूट का सहारा लिया।
विज्ञापन


अलीबाबा के कार्यकारी चेयरमैन जैक मा ने पिछले सप्ताह कहा था, "मैं शर्त लगाता हूं कि खरीदारी का पैमान हैरान करने वाला होगा।" उनका अनुमान था कि इस दिन मिलने वाले ऑर्डर से 20 करोड़ पैकेट भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल अलीबाबा ने 15 करोड़ से ज्यादा पैकेट भेजे थे। अलीबाबा ने 2009 में चीन में 'सिंगल्स डे' को अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए अपनाया था।

ऐसा माना जाता है कि 1993 में नानजिंग विश्वविद्यालय के छात्रों ने वेलेंटाइन्स डे के विरोध में इसकी शुरुआत की थी। इस दिन अकेले रहने वाले व्यक्ति अपने लिए चीजें ख़रीदते हैं। चीन के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स बाजार के लिये यह दिन भारी बिक्री का दिन हो चुका है।

एक हालिया अध्ययन के अनुसार, यह बाज़ार अगले कुछ वर्षों तक 25 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा और 2014 के 390 अरब डॉलर के मुकाबले 2017 तक इसका बाजरर 718 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed