{"_id":"5be8c2c5bdec2269b731745b","slug":"alibaba-breaks-own-record-of-sale-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीबाबा ने तोड़ा एक दिन की बिक्री का अपना ही रिकॉर्ड","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अलीबाबा ने तोड़ा एक दिन की बिक्री का अपना ही रिकॉर्ड
एजेंसी, बीजिंग
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
alibaba
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कामर्स कंपनियों में शुमार चीन की अलीबाबा ने रविवार को एक दिन की ऑनलाइन बिक्री का अपना ही पिछले साल बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया। अलीबाबा के वार्षिक शॉपिंग फेस्टिवल ‘सिंगल्स-डे’ शुरू होने के महज 16 घंटों में ही रिकॉर्ड 24.3 अरब डॉलर की बिक्री हो चुकी थी।
विज्ञापन
11वें महीने की 11 तारीख को आयोजन के कारण ‘डबल-11’ भी कहलाने वाले इस शॉपिंग फेस्टिवल में पिछले साल अलीबाबा ने 24.15 अरब डॉलर की बिक्री की थी।
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, 24 घंटे लंबा शॉपिंग फेस्टिवल शुरू होने के पहले 2 मिनट 5 सेकंड में ही 1.44 अरब डॉलर के ऑर्डर बुक हो गए थे, जबकि पहले घंटे में करीब 9.92 अरब डॉलर की बिक्री कंपनी के खाते में दर्ज की गई। पिछले साल कंपनी ने पहले घंटे में 8.19 अरब डॉलर की बिक्री की थी।
विज्ञापन