फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Algerian military aircraft crashes, several dead

अल्जीरिया: दुर्घटना का शिकार हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 257 लोगों की मौत

Wed, 11 Apr 2018 08:50 PM IST
एजेंसी, अल्जीयर्स
एजेंसी, अल्जीयर्स Updated Wed, 11 Apr 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
Algerian military aircraft crashes, several dead

अल्जीरिया में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बुधवार को एक सैन्य परिवहन विमान क्रैश हो गया जिसमें कम से कम 257 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 क्रू मेंबर्स के अलावा अन्य यात्रियों में अधिकांश सैनिक और उनके परिजन शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
रक्षा मंत्रालय ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्घटना राजधानी अल्जीयर्स के लगभग 25 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बॉफरिक सैन्य ठिकाने के नजदीक हुई। 
विज्ञापन


विमान ने बॉफरिक सैन्य बेस से बेचर सैन्य अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि विमान किन वजहों से क्रैश हुआ इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। बता दें कि चार साल पहले भी अल्जीरिया में सैनिक एवं उनके परिजनों को ले जा रहा एक विमान क्रैश हो गया था। उस हादसे में 77 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात सेवाओं को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अकूर ने बताया कि यह विमान सैनिकों को लेकर जा रहा था। सोवियत डिजाइन आईआई-76 सैन्य परिवहन विमान ऐसे कृषि क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जहां कोई रिहाइश नहीं है। 


बीबीसी ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मृतकों में पोलीसारियो फ्रंट के भी कई लोग शामिल हैं। पोलीसारियो फ्रंट वह विद्रोही संगठन है जो मोरक्को से आजादी की लड़ाई लड़ रहा है। अल्जीरिया इन्हें समर्थन देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed