{"_id":"aac0dea4f1fc6a1f231a564503e694da","slug":"algeria-plane-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला
Updated Fri, 25 Jul 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
एयर अल्जेरी के दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा माली के पास मिल गया है। ये विमान बुर्किना फासो से राजधानी अल्जीयर्स के लिए उड़ा था।
विज्ञापन
बुर्किना फासो की सेना का कहना है कि ये विमान बुर्किना सीमा से पचास किलोमीटर दूर दुर्घटना ग्रस्त हुआ था। इससे पहले अल्जीरिया में उड्डयन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि उनका विमान से संपर्क टूट गया है।
अधिकारियों के मुताबिक फ़्लाइट एएच 5017 में कुल 116 यात्री सवार थे जिनमें चालक दल के छह सदस्य थे। अधिकारियों का कहना है कि उड़ान भरने के 50 मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, विमान में सवार यात्रियों में फ्रांस के 51, बुर्किनेव के 24, लेबनान के आठ, अल्जीरिया के चार, लक्ज़मबर्ग के दो और बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, नाइजीरिया, कैमरून, यूक्रेन और रोमानिया का एक-एक नागरिक सवार था।
विज्ञापन
आपात योजना
विमान में सवार चालक दल के छह सदस्य स्पेन के नागरिक थे। अल्जीरिया की समाचार एजेंसी ने एयरलाइन के हवाले से कहा है कि इस यात्री विमान को आखिरी बार ग्रीनिच समयानुसार सुबह एक बजकर पचपन मिनट पर देखा गया था।
इस विमान को स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर दस मिनट पर उतरना था।