फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Alaska will charge for the first time in 35 years,

35 साल में पहली बार इस मुल्क में वसूला जाएगा आयकर

Sun, 27 Dec 2015 02:58 AM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
Alaska  will charge for the first time in 35 years,

अमेरिका के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है अलास्का। यहां उपलब्ध कच्चे तेल का भंडार न सिर्फ सरकार की आय का जरिया है, बल्कि इसका लाभांश यहां के लोगों को भी हर साल हजारों रुपये के चेक के रूप में दिया जाता है।

विज्ञापन


तेल के इसी भंडार का परिणाम है कि राज्य के नागरिकों को कभी आय कर नहीं भरना पड़ता। लेकिन हालात बदल चुके हैं।

तेल का उत्पादन तो घटा ही है, उसके साथ इसकी कीमतों में भी कमी आने से अलास्का के सामने वित्तीय संकट खड़ा हो गया है।

आठ हजार डॉलर तक मिलता है लाभांश

Alaska  will charge for the first time in 35 years,

इस संकट से उभरने के लिए यहां के गवर्नर ने 35 साल में पहली बार लोगों से आय कर वसूलने का फैसला किया है। कच्चे तेल के उत्पादन में आई कमी और उसकी कम कीमतों की वजह से अलास्का इस साल का 5.2 अरब डॉलर का बजट कवर नहीं कर पाया है।

लेकिन वे दिन अभी उतने पुराने भी नहीं हुए हैं, जब राज्य की कार्यप्रणाली का 90 फीसदी आधार यहां उपलब्ध कच्चे तेल का भंडार था।

राज्य के 4 लोगों के एक परिवार को सरकार हर साल आठ हजार डॉलर तक लाभांश देती है। बदले हालात में गवर्नर बिल वॉकर ने इन सालाना लाभांश में कटौती कम करने की योजना बनाई और कच्चे तेल पर निर्भरता को छोड़ अन्य क्षेत्र में आय के स्रोत ढूंढने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed