{"_id":"c8fb2ca122c80fed4f9efdf7e3279ff5","slug":"al-shabab-chooses-its-news-leader-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिहादी गुट अल शबाब ने चुना नया लीडर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
जिहादी गुट अल शबाब ने चुना नया लीडर
Updated Sun, 07 Sep 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमालिया के चरमपंथी समूह अल-शबाब ने अहमद उमर को अहमद आबदी गोदाने की जगह नया नेता घोषित किया है। मोगादिशू के दक्षिण में एक अमरीकी हवाई हमले में गोदाने की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अल-शबाब ने एक ऑनलाइन बयान में यह जानकारी देते हुए गोदाने की मौत का बदला लेने की बात कही। अल-शबाब की तरफ से नए नेता के चुनाव का फैसला गोदाने की मौत की पुष्टि करने के कुछ मिनटों के भीतर हुआ।
विज्ञापन
अहमद उमर के बारे में बहुत कम जानकारी है। उन्हें अबू उबैदा के नाम से भी जाना जाता है। चरमपंथी समूह की तरफ से जारी एक बयान में 'बुरा परिणाम' भुगतने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
शनिवार को सोमालिया के रक्षा मंत्री कालिफ अहमद ने संवाददाताओं से कहा, "सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि अल-शबाब अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थानों पर हमले की योजना बना रहा है।"
उन्होंने कहा, "सुरक्षा बल अल-शबाब के हमलों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।"
वहीं सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख महमूद ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके चरमपंथियों से अपने नेता की मौत के बाद शांति अपनाने की अपील की थी।