{"_id":"58a85a2c4f1c1b0970d83d8d","slug":"akbar-talks-un-on-terrorism-and-poverty-alleviation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबर ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से आतंकवाद, गरीबी उन्मूलन पर बात की","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अकबर ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से आतंकवाद, गरीबी उन्मूलन पर बात की
एजेंसी/ बर्लिन
Updated Sat, 18 Feb 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर शनिवार को संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव एंटोनियो गुटेरस से मिले और आतंकवाद और गरीबी उन्मूलन को रोकने संबंधी उपायों पर विचार-विमर्श किया। अकबर बॉन में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए जर्मनी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई देशों के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की। साथ ही गुटेरस के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
यहां भारतीय दूतावास द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने आतंकवाद, गरीबी उन्मूलन, सतत विकास और अफ्रीका का मुकाबला करने से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। जी-20 की बैठक में भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र एक समय से आतंकवाद को परिभाषित करने में नाकाम रहा है। वह भी तब जब इस्लामी स्टेट और लश्कर जैसे कट्टर आतंकी समूह संयुक्त राष्ट्र के देशों को चुनौतियों दे रहे हैं। भारत ने राष्ट्रीय सरकारों से शांति कायम करने के लिए नीतियां बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
गुटेरस ने एक जनवरी को बान की मून से संयुक्त राष्ट्र का कार्यभार संभाला है। अकबर ने विदेश मामलों के यूरोपियन यूनियन उच्च प्रतिनिधि फेडेरिका मोघारिनी, अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सुसाना मालकोरा, नीदरलैंड के विदेश मंत्री बर्ट कोएनडर्स और सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदेल बिन अहमद अल जुबैर के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की।
विज्ञापन