फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   aj jazeeera banned in india for five days

कश्मीर नक्शे पर बवाल, भारत में रोका गया चैनल का प्रसारण

Thu, 23 Apr 2015 11:27 AM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
aj jazeeera banned in india for five days

भारत में अल जजीरा टीवी चैनल का प्रसारण पांच दिन के लिए रोक दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई 'कश्मीर का गलत नक्शा' दिखाने के कारण की गई है।

विज्ञापन


अल जजीरा ने बुधवार को भारत में सिर्फ नीला स्क्रीन दिखाया। इस पर लिखा था कि आने वाले सोमवार तक इस पर प्रसारण नहीं किया जाएगा। चैनल का कहना है कि ऐसा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर किया गया है।
विज्ञापन


भारत का कहना है कि चैनल ने ऐसा नक्शा दिखाया जिसमें कश्मीर पाकिस्तान, भारत और चीन के बीच बंटा हुआ दिखाया था। कश्मीर को भारत और पाकिस्तान, दोनों अपना अविभाजित हिस्सा दिखाते हैं पर 1948 में भारत विभाजन के बाद से यह क्षेत्र दोनों देशों के बीच बंटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के नक्‍शे में कश्मीर है भारत का हिस्‍सा

aj jazeeera banned in india for five days

भारतीय सरकार के सभी नक्शों में इस क्षेत्र को पूरी तरह भारत का हिस्सा दिखाया जाता है, जबकि अन्य नक्शे इस हिस्से को दोनों देशों के बीच बंटा हुआ दिखते हैं।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार भारत में चैनल के ब्यूरो चीफ अमोल सक्सेना ने कहा कि चैनल ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से बात की है और उम्मीद है कि इस आदेश को वापस ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed