{"_id":"ae6cb9b4aae7867f41d60544a01fd091","slug":"airasia-flight-qz8501-accident-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एअर एशिया: ज्यादा ऊंचाई पर जाने से हुई थी दुर्घटना","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
एअर एशिया: ज्यादा ऊंचाई पर जाने से हुई थी दुर्घटना
Updated Wed, 21 Jan 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री इग्नेसियस जोनान ने कहा है कि जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त होने वाला एअर एशिया विमान बहुत तेज रफ्तार से ऊंचाई पर जा रहा था जिसके कारण दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
इग्नेसियस जोनान ने संसदीय आयोग की एक बैठक में बताया कि उडान संख्या क्यूजेड-8501 6000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से ऊंचाई पर जा रहा था और कोई भी विमान इतनी तेजी से हवा में नहीं चढ़ सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, “एक व्यवसायिक विमान की औसत रफ्तार 1,000 से 2,000 फीट प्रति मिनट होती है क्योंकि इन विमानों को इतनी तेजी से ऊंचाई पर जाने के लिए नहीं डिजाइन किया गया है।”
विज्ञापन
28 दिसंबर को हुई दुर्घटना में 162 लोग मारे गए थे। ये विमान इंडोनीशिया के सुराबाया से सिंगापुर जा रहा था।
माना जा रहा है कि विमान के रास्ते में एक भारी तूफान आ गया था जिसके कारण चालक दल ने ऊंचाई पर जाने का निर्णय लिया। पिछले हफ्ते ही विमान का कॉकपिट वॉयस रेकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रेकॉर्डर मिला था।