फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   air asia plane crash search opration

एयर एशिया: जावा सागर से चार और शव मिले

Mon, 05 Jan 2015 10:23 AM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
air asia plane crash search opration

इंडोनेशिया के दुर्घटनाग्रस्त एयर एशिया के विमान के खोजी दस्ते का कहना है कि उन्होंने जावा सागर से चार और शव निकाले हैं। एयर एशिया के विमान क्यूज़ेड 8501 की तलाश दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है।

विज्ञापन


खोज और बचाव दल के प्रमुख बेमबेन्ग सोलिस्तियो का कहना है कि अब तक 34 शव और 4 बड़े टुकड़े बरामद किए जा चुके हैं।

खराब मौसम बना बाधा

लेकिन खराब मौसम की वजह से गोताखोर समुद्र में विमान को ढूंढ़ नहीं पा रहे हैं। ज्यादातर शव दुर्घटनाग्रस्त फंसे होने की आशंका है। एयर एशिया का विमान क्यूजेड 8501 पिछले रविवार लापता हुआ था, जिसमें 162 यात्री सवार थे। ये विमान इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर जा रहा था।

विज्ञापन


खराब मौसम को विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालाँकि एयरबस ए320 के ''ब्लैक बॉक्सेज'' या फ्लाइट के डेटा रिकॉर्डर अब तक नहीं मिले हैं। इस खोजी अभियान में तकरीबन 30 नौकाएं 4 विमान और 14 हैलीकॉप्टर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed