{"_id":"4665e137afedc6337305b31abb5257fc","slug":"air-asia-flight-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता विमान के समुद्र में गिरने की आशंका","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
लापता विमान के समुद्र में गिरने की आशंका
Updated Mon, 29 Dec 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर एशिया के लापता विमान क्यूजेड 8501 की तलाश फिर से शुरू कर दी गई है। तलाश कार्य से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुरूआती जानकारी के आधार पर हवाई जहाज के समुद्र में गिरने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
ये विमान इंडोनेशिया के सुरबाया शहर से सिंगापुर जा रहा था और इसमें 162 यात्री सवार थे। अधिकारी बैमबैंग सोलिस्तियो ने कहा कि इंडोनेशिया के पास ऐसी तकनीकी क्षमता नहीं है कि वो विमान को समुद्र तल से निकाल सके। उन्होंने दूसरे देशों से मदद की अपील की है। जावा समुद्र के बेलीतुंग द्वीप के ईर्द-गिर्द विमान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विमान की तलाश में कई जहाज, हेलिकॉप्टर लगाए
अभियान में कई जहाज, हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। एयर एशिया के मालिक टॉनी फर्नांडिस ने इसे अपने जीवन की सबसे खराब घटना बताया। उन्होंने कहा, "विमान में सवार लोगों के रिश्तेदारों और क्रू टीम के परिवारों की चिंता हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा फिलहाल हम कुछ नहीं सोच रहे हैं।" विमान को खोजने में इंडोनेशिया के 12 समुद्री जहाज़, तीन हेलिकॉप्टर और पांच मिलिट्री एयरक्राफ़्ट विमान लगे हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मलेशिया का एक सी-130 विमान, तीन जहाज़ और सिंगापुर का एक सी-130 विमान भी तलाश कार्य में जुटे हैं। ऑस्ट्रेलिया भी इस मिशन में सहयोग दे रहा है। विमान की बेलीटांग द्वीप के आसपास खोजा जा रहा है। इंडोनेशिया के यातायात मंत्रालय ने कहा, "हमारा पहला मक़सद विमान खोजना है। इसके लिए हम हर संबंधित देश के साथ इस कार्य में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
इस हादसे के बाद सोमवार को कुआलालंपुर शेयर बाजार में शुरुआती तौर पर एयर एशिया के शेयरों में 11.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
एयर एशिया के लापता विमान में 162 यात्री सवार हैं। इनमें 16 बच्चे और कुछ नवजात भी शामिल हैं। इंडोनेशिया के अधिकारियों के मुताबिक लापता विमान में 1 सिंगापुर, 1 मलेशिया, 3 साउथ कोरिया, 1 यूके, और विमान के क्रू-सदस्यों में एक फ्रांस व छह इंडोनेशिया के हैं। कुल 149 यात्री इंडोनेशिया के हैं।
हेल्पलाईन नंबर
एयर एशिया ने विमान सवार लोगों के रिश्तेदारों के लिए एक आपात फोनलाइन सेवा शुरू की है जिसका नबंर है +622 129 850 801 है। विमानन मंत्रालय के एक अधिकारी हादी मुस्तफा ने बताया है कि विमान का सुराबाया शहर और सिंगापुर के बीच मौजूद जावा सागर में संपर्क टूटा। अधिकारी ने कहा कि संपर्क टूटने से पहले विमान ने एक असामान्य रूट की मांग की थी।