फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   After Russia India signs 777 million dollars deal for Israeli missile defence systems 

रूस के बाद अब इस्रायल से 77.7 करोड़ डॉलर का एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

Wed, 24 Oct 2018 04:28 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
After Russia India signs 777 million dollars deal for Israeli missile defence systems 
barak missile

भारत ने इस्रायल से आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा। इस्रायल की शीर्ष डिफेंस कंपनी ने भारत से 77.7 करोड़ डॉलर का रक्षा सौदा किया है, जिसके तहत भारतीय नौसेना को बराक-8 एलआर-एएसएम एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति की जाएगी। बराक-8 सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम है। इसका इस्तेमाल दोनों देशों की सेनाएं करती हैं।

विज्ञापन


इस्रायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) ने बुधवार को बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) इस प्रोजेक्ट की मुख्य निर्माता कंपनी होगी। आईएआई भारतीय नौसेना के सात पोतों को इस डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति करेगी। यह बराक-8 डिफेंस सिस्टम का मरीन वर्जन है।
विज्ञापन


आईएआई के सीईओ निमरद शेफर ने कहा कि इस सौदे के साथ ही बराक-8 की बिक्री कुछ वर्षों में 6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। भारत के साथ हमारी साझेदारी वर्षों पुरानी है और हम संयुक्त रूप से डिफेंस सिस्टम के विकास और प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है, ऐसे में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इस्रायल और भारत अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुद्री क्षेत्र को मिलेगी व्यापक सुरक्षा 
यह डिफेंस सिस्टम समुद्री क्षेत्र को हवा, समुद्र या जमीन से मिलने वाले खतरों से व्यापक सुरक्षा प्रदान करता है। यह डिजिटल रडार, कमांड एंड कंट्रोल, लांचर, आधुनिक रेडियो फ्रीक्वेंसी वाला इंटरसेप्टर जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। बराक-8 को ड्रोन, हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमानों से होने वाले खतरों से निपटने के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। 


डीआरडीओ के साथ मिलकर विकसित किया 
बराक-8 को आईएआई ने इस्रायल के रक्षा मंत्रालय, भारत के डीआरडीओ, दोनों देशों की सेनाओं और कई कंपनियों के साथ मिलकर विकसित किया है। पिछले साल आईएआई ने भारतीय सेना और नौसेना को डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति के लिए 2 अरब डॉलर का सौदा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed