बस में धमाके के बाद ट्यूनीशिया में लगा आपातकाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस में एक बस में विस्फोटक के जरिए हुए हमले के बाद राष्ट्रपति बेजी एसेब्सी ने देश में 30 दिन तक आपातकाल लगाने की घोषणा की है।
राजधानी में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 लोग घायल हुए हैं।
अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ट्यूनीशिया की सरकार का कहना है कि बस में राष्ट्रपति के गार्ड सवार थे।
बस में धमाका, 12 की मौत
जिस वक्त धमाका हुआ, उस वक्त बस अपदस्थ राष्ट्रपति जीन अल अबिदीन बेन अली की पार्टी के पूर्व मुख्यालय के पास थी।
धमाका मोहम्मद वी एवेन्यू के पास हुआ। शहर में भारी बारिश की वजह से सड़कें पहले ही बंद थीं। धमाके के बाद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री मौके पर पहुंच गए।
ट्यूनीशिया इस्लामिक स्टेट के निशाने पर रहा है। इस साल जून में सूस में एक बंदूकधारी ने हमला किया था, जिसमें 38 लोग मारे गए थे। मारे गए लोगों में से ज्यादातर विदेशी थे।