फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   African countries declared war against Boko Haram

बोको हराम के खिलाफ जंग का ऐलान

Fri, 27 Jun 2014 03:00 PM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
African countries declared war against Boko Haram

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रही अफ़्रीकी देशों के नेताओं की बैठक में नाइजीरिया के इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हराम के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ने के फ़ैसले पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


ये बैठक फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांकुआ होलांद की पहल पर बुलाई गई थी। बैठक के बाद होलांद ने कहा कि इन देशों ने उनसे खुफिया जानकारी साझा करने और बोको हराम के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने में मदद मांगी थी।
विज्ञापन


पिछले महीने बोको हराम ने नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके से 223 स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इसके अलावा नाइजीरिया और केमरून के कई इलाकों में ताज़ा हमलों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के वर्षों में बोको हराम के हमलों में हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।

पेरिस में होने वाली इस बैठक में नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन के अलावा बेनिन, नाइजर और चाड के राष्ट्रपति भी शामिल थे।

कार्य योजना पर चर्चा

African countries declared war against Boko Haram

बैठक के बाद जोनाथन ने कहा कि सभी पक्षों ने चरमपंथ से निपटने के लिए वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर तैयार की गई कार्य योजना पर अपनी सहमति दी है।

उन्होंने कहा, “इस योजना में खुफिया जानकारी साझा करना, सीमा पर निगरानी, चाड झील के चारों ओर सैन्य उपस्थिति और किसी भी खतरनाक स्थिति से निपटने को तैयार रहने की क्षमता विकसित करना शामिल है।”

केमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया ने कहा, “हम यहां बोको हराम के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा के लिए आए हैं।”

पेरिस में हुई बैठक

African countries declared war against Boko Haram

वहीं चाड के प्रतिनिधि इदरिस डेबी ने कहा कि ये पूरी तरह से युद्ध ही होगा।

इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा था कि बोको हराम पश्चिमी और मध्य अफ्रीका के लिए एक बड़ा ख़तरा बन गया है। उनका कहना था कि इसके अल-क़ायदा के उत्तर अफ़्रीकी शाखा और अन्य चरमपंथी संगठनों से भी संबंध हैं।

पेरिस में हुई इस बैठक में ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed