{"_id":"594e37684f1c1b1f368b46a6","slug":"afghans-in-london-protest-against-pakistan-sponsored-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानियों का पाक के खिलाफ प्रदर्शन, आतंकवाद को सपोर्ट करने पर हैं नाराज","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानियों का पाक के खिलाफ प्रदर्शन, आतंकवाद को सपोर्ट करने पर हैं नाराज
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंतकवाद के समर्थन को लेकर पाकिस्तान घिरता हुआ दिख रहा है। अफगानिस्तान में हो रहे आतंकी हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अफगानिस्तान के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ खासी नाराजगी है, यही कारण है कि लोग लगातार पाक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अफगानियों ने लंदन में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Afghans in London protest against Pakistan sponsored terrorism pic.twitter.com/WkI4i4UJnR
— ANI (@ANI_news) June 24, 2017विज्ञापन
उनका मानना है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को सपोर्ट करता है। बता दें कि अफगानिस्तान के बॉर्डर के पास आतंकी छुपे रहते हैं और वो मौका पाकर आसानी से घुसपैठ कर लेते हैं और बड़े हमलों को अंजाम देते हैं। भारत में पाकिस्तान का इस वजह से विरोध करता रहा है। हाल ही में यूएन में भारत के रिप्रेजेंजेटिव सयैद अकबरूद्दीन ने पाकिस्तान की किरकिरी की थी।
विज्ञापन
उन्होंने इशारों में पाक से पूछा कि आखिर अफगानिस्तान के बॉर्डर पर छुपे आतंकियों को फंडिंग और हथियार कहां से मिल रहे हैं? दरअसल, पाकिस्तान खुद भी आतंकी हमलों का सामना कर रहा है, क्योंकि शुक्रवार को आतंकी हमले में 62 लोगों की जान चली गई और 121 से ज्यादा घायल हो गए। पाक में आतंकी हमलों पर भी अकबरुद्दीन ने पाक को खरी-खरी सुनाई थी। उन्होंने पिछले साल कहा था कि जैसो बोऔगे, वैसी ही काटोगे, इसलिए मेरे दोस्त अमन का बीज ही बोया करों।