{"_id":"5811c8984f1c1b3924bc4549","slug":"afghanistan-claimed-killing-al-qaeda-commander","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: अल कायदा कमांडर को मारने का दावा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान: अल कायदा कमांडर को मारने का दावा
बीबीसी
Updated Thu, 27 Oct 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमरीकी सेना की कार्रवाई में अफगानिस्तान के वरिष्ठ अल कायदा कमांडर मारे गए हैं। अमरीकी अधिकारियों ने एनबीसी न्यूज से बातचीत में विश्वास जताया है कि सेना के ड्रोन मिसाईल हमलों में अल कायद कमांडर फारूक-अल-कहतानी मारे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार रविवार को कुनार प्रांत में किए गए ड्रोन हमलों में कहतानी के साथ उनके डिप्टी कमांडर भी मारे गए हैं।
विज्ञापन
अफगानिस्तान की सरकार के प्रवक्ता अब्दुल गनी मोसामेन ने बताया है कि रविवार को हुए इस अभियान में कम से कम 15 चरमपंथी मारे गए हैं। जिसमें दो अरब और कई पाकिस्तानी तालिबान लड़ाके भी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले फरवरी के महीने में अमरीका ने सऊदी अरब में जन्मे फारूक कहतानी पर यूरोप और अमरीका में हमले की योजना बनाने का आरोप लगाया था। कहतानी अमरीका के सबसे वांछित आतंकवादियो की सूची में थे।
विज्ञापन