{"_id":"5a6c48784f1c1bcb268b695a","slug":"afghanistan-bomb-blast-in-kabul-many-peoples-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: हक्कानी नेटवर्क ने ली धमाके की जिम्मेदारी, 63 लोगों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान: हक्कानी नेटवर्क ने ली धमाके की जिम्मेदारी, 63 लोगों की हो चुकी है मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jan 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए बम धमाके में 63 लोगों की मौत हुई है। वहीं 151 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्टस के मुताबिक धमाका एक पुराने मंत्रालय की बिल्डिंग में हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह हक्कानी नेटवर्क ने ली है।
विज्ञापन
वहीं इलाके में मौजूद भारतीय दूतावास सुरक्षित बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे देखकर यह कहा जा सकता हैं कि धमाके ने पूरे एरिये को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
#Haqqani Network is behind Kabul suicide attack which killed 63 & wounded 151 people: Afghanistan government
— ANI (@ANI) January 27, 2018
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हमले में 63 लोगों की मौत हो गई और 151 लोग घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। रिपोर्टस के मुताबिक हमले के लिए एक एंबुलेस का इस्तेमाल किया गया था। आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले तालिबानी आतंकियों ने लक्जरी होटल में 22 लोगों की हत्या कर दी थी।